Hyundai Casper: आपके दिल पर राज करने के लिए बहुत जल्द आ रहा है एक नई एसयूवी गाड़ी, कितनी होगी कीमत?

Aindrila Dhani

Published on:

hyundai-casper-car-2024

2024 Hyundai Casper : भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक बढ़िया गाड़ी आपको देखने को मिल जाएगी। इनमें से हाल ही में हुंडई कंपनी की गाड़ियां भारतीय बाजार में मशहूर हुआ है। आप अगर नहीं गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस कंपनी की आने वाली यह मॉडल के बारे में जान लीजिए।

   

आज के निबंध में हम बात करने वाले हैं 2024 Hyundai Casper के बारे में। इस कंपनी की एसयूवी ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद है। भारतीय नागरिक इस कंपनी की गाड़ी पे कुछ ज्यादा ही भरोसा करते हैं। हुंडई जल्द ही अपनी नई एसयूवी पेश करने वाली है। इस में आधुनिक सुख-सुविधाओं का इस्तेमाल किया गया है। आपकी जरुरतों का पूरी तरह से ख्याल रखा गया है इस गाड़ी में।

Hyundai Casper: फीचर्स

इस गाड़ी में धमाकेदार आधुनिक फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसमें आपको वेंटीलेटेड ड्राइवर सीट, पुश बटन स्टार्ट, स्मार्ट की, हीटिड स्टीयरिंग व्हील, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ADAS, क्रूज कंट्रोल, प्रिया ट्रैफिक एसिस्ट जैसे कई सारे मॉडर्न फीचर्स आपको मिल जाएंगे।

Hyundai Casper: इंजन

इस फोर व्हीलर में दो तरह की इंजन का विकल्प आपको मिल जाएगा। आप इनमें से कोई भी चुन सकते हैं। इस गाड़ी में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85 बीएचपी पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा आपको 1.0 लीटर का T-GDI टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिल जाएगा। यह इंजन 99 बीएचपी पावर जनरेट करने में सक्षम है। प्रति लीटर पेट्रोल में Hyundai Casper लगभग 25 किलोमीटर माइलेज दे सकता है।

Hyundai Casper: कीमत

यह गाड़ी कब लांच होगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी हमें नहीं मिली है। लेकिन ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Hyundai Casper 2024 साल के अंत से 2025 साल के शुरुआत के अंदर लॉन्च हो सकता है। इस कंपैक्ट गाड़ी की शुरुआती कीमत लगभग 6 लाख रुपए हो सकता है।