Maruti Alto CNG: मॉडर्न डिजाइन के साथ मारुति सुजुकी लेकर आया है एक एंट्री-लेवल फोर व्हीलर, फीचर्स अरे माइलेज के जरिए आपको चौंका देगी

Aindrila Dhani

Published on:

maruti-alto-cng-car

Maruti Alto CNG : पेट्रोल के बढ़ते दाम के कारण आजकल हर कोई गाड़ी इस्तेमाल करने से डर रहा है। लेकिन ऑफिस जाने के लिए एक गाड़ी की जरूरत तो पड़ती ही है। आज हम आपके लिए एक ऐसी गाड़ी की खबर लेकर आए हैं जो आपकी पॉकेट में ज्यादा लोड नहीं पढ़ने देगा। इसके साथी शहर के भीड़भाड़ वाले सड़कों पर आसानी से आप इसे कंट्रोल भी कर पाएंगे। हम बात करने जा रहे हैं मारुति सुजुकी की एक नई पेशकश के बारे में।

   

भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी एक लोकप्रिय ब्रांड है। इस कंपनी की फोर व्हीलर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इन्हीं में से एक है Alto। अब इस गाड़ी में आपको सीएनजी वेरिएंट भी मिल जाएगी। इसके चलते आपको पेट्रोल के पीछे ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। आकार में भी यह छोटा है। घर के गेराज में आसानी से फिट हो जाएगा। माइलेज भी काफी अच्छा है।

Maruti Alto CNG: डिजाइन

इस गाड़ी की डिजाइन काफी छोटी है। शहर में पार्किंग की बहुत तंगी रहती है। आकार में छोटे होने के कारण यह गाड़ी आसानी से पास किया जा सकता है। और भीड़ में भी आप अच्छे से कंट्रोल कर सकते हैं। इस गाड़ी की सस्पेंशन को भारतीय सड़कों के अनुसार बनाया गया है। इसके कारण Maruti Alto CNG में आरामदायक राइडिंग का मजा ले सकते हैं।

Maruti Alto CNG: माइलेज

माइलेज के हिसाब से भी यह गाड़ी काफी आकर्षक है। सीएनजी के इस्तेमाल के कारण आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा। और कम कीमत में आप ज्यादा ड्राइव कर पाएंगे।

Maruti Alto CNG: फीचर्स

Maruti Alto CNG एक एंट्री लेवल गाड़ी हैं। इस में आपको जरूरत के हिसाब से सारे फीचर्स मिल जाएंगे। इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर और इलेक्ट्रिक पावर विंडो जैसे फीचर्स इसमें शामिल है। सुरक्षा का भी सारा इंतजाम किया गया है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और ड्यूल फ्रंट एयरबैग का इस्तेमाल किया गया है। आप चाहे तो इस गाड़ी की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। इसके लिए नजदीकी शोरूम में जाना पड़ेगा।